• Sun. May 17th, 2026

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ कान्हा का ब्रज, मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज

ByVijay Singhal

Feb 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कान्हा की नगरी वृंदावन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। मंगलवार से ही कांवड़ियों का सैलाब यहां उमड़ पड़ा है। हर दिशा से आने वाले शिवभक्त गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। यह भक्तगण रामघाट, राजघाट, सोरों, कछला जैसे विभिन्न घाटों से गंगाजल लेकर आए हैं। अपनी कांवड़ चढ़ाने के लिए श्रद्धालु वृंदावन के प्रमुख गोपेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरे शहर में भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। हर ओर से “बोल बम”, “बम बम भोले” के जयकारों की आवाज़ गूंज रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खास तैयारियां की हैं। ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर मेडिकल सहायता तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि से पहले ही वृंदावन का माहौल पूरी तरह से शिवमय हो चुका है। श्रद्धालु जलाभिषेक के बाद अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं, लेकिन उनकी भक्ति की छाप हर किसी के दिल में अमिट रह जाती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.