हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की धर्म की नगरी में एक मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले महिला से संबंध बनाए और अब उसकी बेटी के पीछे पड़ गया है। जब इस बात का विरोध किया तो दोनों से मारपीट की। महिला ने वृंदावन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति के साथ वृंदावन में रहती है, लेकिन उसका पति कमाने में असमर्थ है। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ मजदूरी करती है और अपना पेट पालती है। इस बीच उसकी मुलाकात राधाकुंड निवासी उदयवीर नाम के एक युवक से हुई। वह नगर निगम में कूड़ा उठाने का काम करता है। युवक उनकी देखरेख करने लगा। वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे, लेकिन अब उसकी निगाह उनकी नाबालिग बेटी पर पड़ी तो वह बेटी से जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। इस बात की जानकारी होने पर विरोध किया तो दोनों के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर रवि त्यागी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
