• Mon. May 25th, 2026

मांट में हीराताल का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों की टीम के साथ निरिक्षण

ByVijay Singhal

Dec 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट मूला के पौराणिक महत्व वाले हीराताल का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन ने अधिकारियों की टीम के साथ निरिक्षण कर व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मीडिया में हीराताल पर व्याप्त अव्यवस्थाओं की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद सरकारी अमला नींद से जागा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बीडीओ अभिमन्यु सेठ, बृज तीर्थ विकास परिषद के पर्यावरण विद मनोज शर्मा, बिजली विभाग के उप खण्ड अधिकारी भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा, पंचायत सचिव धीरेन्द्र पाल के साथ सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अभियंता मौजूद रहे। जैन ने हीराताल को भरने के लिए सिंचाई विभाग व पंचायत सचिव को निर्देशित किया। वहीं सफाई व टॉयलेट की सफाई की व्यवस्था के लिए मांट मूला ग्राम पंचायत को निर्देशित किया। उन्होंने बिजली विभाग के उप खण्ड अधिकारी को बिजली कनेक्शन की औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.