हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत बाजना पुल के समीप रेलवे लाइन के पास मोबाइल की दुकान करने वाले युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने जांच के नमूने लिये और मौके से तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उसने कर्ज होने के चलते यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से उसपार निवासी अभिषेक उर्फ अभय (24) फिलहाल गणेशरा गांव की ओर आराध्य सिटी कॉलोनी हाइवे पर रहता था और गोवर्धन चौराहे पर पिता के साथ मोबाइल की दुकान करता था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसने बाजना पुल के नीचे रेलवे लाइन के समीप कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर इलाका पुलिस पीआरवी ने मौके पर पहुंच जानकारी दी। सूचना पर सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, प्रभारी निरीक्षक हाइवे आनंद कुमार शाही ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम बुलाई। प्रभारी निरीक्षक हाइवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच को नमूने कलेक्ट कर मौके पर शव के समीप पड़े मिले तमंचे को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। शाम को उसका शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक हाइवे ने बताया कि उसने कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
