• Mon. May 25th, 2026

जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में जुटे अधिकारी: शशांक चौधरी

ByVijay Singhal

Dec 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ चीफ सिंघल
मथुरा। जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया में मथुरा नगर निगम ने 12 शिकायतों का निस्तारण किया। उक्त शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम के अधिकारी मौके पर दौड़ते नजर आए।

मंगलवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा वृंदावन स्थित नगर निगम सभागार में तथा सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी द्वारा मथुरा स्थित नगर निगम सभागार में प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई की। जन सुनवाई में नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में 18 शिकायत प्राप्त हुयी जिसमे 12 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 06 शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये।
जनसुनवाई में सीपी पाठक अपर नगर आयुक्त अनुज कौशिक सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त मोहम्मद अनवर ख्वाजा महाप्रबंधक जल अमरेंद्र गौतम प्रभारी मुख्य अभियंता सिविल रिजवान अहमद अधिशासी अभियंता ट्रैफिक नरेंद्र यादव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राम कैलाश अधिशासी अभियंता जल मोद नारायण झा अधिशासी अभियंता सिविल महेश चंद्र क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.