हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रजिस्ट्री कार्यालय में मूल डीड एक दिन में वापस नहीं देने के मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति 9 दिसंबर को मथुरा आएगी। टीम अपने स्तर से मामले की जांच करेगी। स्टांप एवं पंजीयन मंत्री ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वृंदावन के साधुराम तौरानी ने फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद मूल डीड देरी से देने पर स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल से फोन पर अधिकारियों की शिकायत कर दी थी। साधुराम को रजिस्ट्री के बाद भी मूल डीड वापस नहीं दी गई, जबकि रजिस्ट्री के तत्काल बाद मूल डीड देने का नियम है। शिकायत का संज्ञान लेकर स्टांप एवं पंजीयन मंत्री ने तत्काल प्रभाव से उप निबंधक कार्यालय प्रथम में कार्यरत उप निबंधन अजय कुमार त्रिपाठी समेत दो कनिष्ठ सहायकों को हटा दिया था। पूरे मामले की गहनता से जांच करने के लिए अयोध्या मंडल के उप महानिरीक्षक (निबंधन) निरंजन कुमार और उप महानिरीक्षक निबंधन अविनाश पांडेय की जांच समिति गठित की गई है। दो सदस्यीय जांच समिति 9 दिसंबर को मथुरा आएगी। जांच में मूल डीड की वापसी एक दिन बाद पाई गई तो सभी को निलंबित किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
