• Sun. Jul 5th, 2026

भगवान की दिव्य विभूति थे जगद्गुरु श्रीविष्णु स्वामी आचार्य : वल्लभाचार्य महाराज

ByVijay Singhal

Sep 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के चामुंडा मोड़ स्थित आनंदधाम आश्रम (ठाकुरश्री शेषनारायण मन्दिर) में द्विदिवसीय श्रीविष्णु स्वामी आचार्य जयंती महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया है।महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 9 बजे श्रीविष्णु स्वामी अखाड़ा (ज्ञान गुदड़ी) से आनंद धाम आश्रम (श्री शेषनारायण मंदिर) चामुंडा मोड़, परिक्रमा मार्ग तक गाजे-बाजे के मध्य निकाली गई भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।
तत्पश्चात वृहद संत-विद्वत सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता करते हुए अनन्तश्री विभूषित जगदगुरू श्रीमद्विष्णुस्वामी वल्लभाचार्य महाराज (सूरत) ने कहा कि जगद्गुरु श्रीविष्णु स्वामी आचार्य स्वयं भगवान की दिव्य विभूति होने के कारण बाल्यकाल से ही इनमें अलौकिक गुणों के आभास दिखाई देने लगे थे।उन्होंने यज्ञोपवीत संस्कार के कुछ समय पष्चात् ही गुरूश्री त्रिलोचनाचार्य महाराज से दीक्षा ली।साथ ही अन्य गुरूश्री शुकदेवजी महाराज व न्यासजी महाराज के गुरूस्व में वेद वेदान्त, पुराणादि ग्रन्थों का ज्ञान प्राप्त कर लिया था।
श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज (अध्यक्ष, अ.भा. श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़ा) ने कहा कि जगद्गुरु श्रीविष्णु स्वामी आचार्य ने अपने आराध्य प्रभु के दर्शन पाने के लिए अन्न-जल का त्याग कर दिया था।ऐसी दिव्य विभूतियों से ही पृथ्वी पर धर्म व अध्यात्म का अस्तित्व है।
संत-विद्वत सम्मेलन में जगद्गुरु स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज, चतु:संप्रदाय के श्रीमहंत फूलडोल बिहारीदास महाराज, गोरेदाऊजी आश्रम के महंत प्रहलाद दास महाराज, महंत अवधेश दास महाराज (बयाना), महंत शिवदास महाराज (रामेश्वरम), महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज (पंजाब) महंत परशुराम दास महाराज, महंत धर्मदास महाराज (अयोध्या), महंत श्रीराम दास महाराज (चित्रकूट), महंत सत्य नारायण दास महाराज (जयपुर), महंत वासुदेव दास महाराज (कोटा), महंत शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत श्यामदास महाराज, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, श्रीराम कथा मर्मज्ञ अशोक व्यास, पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, पूर्व प्राचार्य डॉ. रामकृपालु त्रिपाठी, आचार्य बद्रीश,  डॉ. राधाकांत शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन महंत जगन्नाथ दास शास्त्री महाराज ने किया।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन आनंदधाम आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर विजयदास भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले) ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.