• Sat. Jul 11th, 2026

व्रन्दावन की चैतन्य विहार में व्याप्त जन समस्याओं पर जताया रोष, नगर निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

ByVijay Singhal

Jan 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन की चैतन्य विहार आवासीय विकास समिति द्वितीय खंड की हुई बैठक में कॉलोनी में व्याप्त जनसमस्याओं पर रोष जताया गया। साथ ही समाधान न होने पर नगर निगम प्रशासन के विरूद्ध जन आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने बताया कि चैतन्य विहार शहर की पाश कालोनी है और चैतन्य विहार को जब से नगर निगम द्वारा अधिकृत किया गया है, तभी से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में सीवर लाइन चौक पड़ी हुई है और ओवर फ्लो होने के कारण उनका पानी नालियों के माध्यम से सड़क पर आ जाता है। सीवरों के ढक्कन टूटे हुए और खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना घट तो सकती है। गंदगी का इतना बुरा हाल है की नालियां गंदगी से भरी पड़ी है कभी भी सफाई नहीं होती है।

मुकेश गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए जो लाइनें पड़ी हुई है। वह प्राय: टूटी हुई और चौंक पड़ी है। जिससे क्षेत्र के निवासियों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है, यदि पीने का पानी आता भी है तो वह सीवर से लाइन जुड़ी होने के कारण गंदा पानी मिलता है। हमारे क्षेत्र में पंचकूला के सामने पार्क में पानी की टंकी बनी हुई है, जो कि सफेद हाथी है, इस टंकी से पानी के कनेक्शन को जोड़ने से क्षेत्र में जल की आपूर्ति की परेशानी नहीं होगी। जल की आपूर्ति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में गंगाजल की लाइन डाली जाए। पंकज यादव ने बताया कि सेक्टर में काफी समय से खम्भे लगे हुए हैं किंतु आज तक एक भी खंभे पर लाइट नहीं उपलब्ध कराई गई है। क्षेत्र की अधिकांश स्ट्रीट लाइटे खराब पड़ी हुई है, जिससे क्षेत्र में अंधकार रहता है। जिससे कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं। नरसिंह दास ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने बार-बार लिखित अधिकारियों को अवगत करा दिया है किंतु कोई भी सुनवाई नहीं होती हमारा धैर्य टूट चुका है। इतने बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी क्षेत्र की स्थिति यथावत है। आचार्य अवनीश महाराज ने बताया अधिकारी स्वयं आकर पूरे क्षेत्र का दौरा करें, अन्यथा की स्थिति में हमें क्षेत्र की समस्याओं के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मथुरा वृंदावन नगर निगम के उच्च अधिकारियों की होगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.