हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में 77वां स्वतंत्रता दिवस ‘‘अमृत महोत्सव’’ मनाया गया। विद्यालय संरक्षिका राजकुमारी धानुका, प्रबंधक विश्वनाथ गुप्ता व प्रधानाचार्या डॉ अंजू सूद ने संयुक्त रूप से झंडारोहण कर भारत माँ का वंदन किया। इसके बाद कल्पना सारस्वत, कमलेश्वर शर्मा, मंजू गोयल ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दिवस पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेक देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम किये गये। छात्रा अंशिका द्वारा देश भक्ति कविता, भाषण, कश्मीर न देंगे पर समूह नृत्य, रानी लक्ष्मीबाई पर एकल नृत्य, समूह गान, मिले सुर मेरा तुम्हारा पर समूह नृत्य, कविता व गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन लोकमणि पाठक व स्नेहा सिन्हा के द्वारा किया गया।
