हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशव धाम वृंदावन में 77 वां स्वतंत्रता दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण एवं मां सरस्वती के चित्रपट पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय समिति के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कविता के माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक देशभक्ति नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह ने अतिथि परिचय कराया विद्यालय के कोषाध्यक्ष महेश किलानोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। हेरीटेज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के संस्थापक नामदेव शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, आजादी के बाद भारत को एक लोकतंत्र राष्ट्र बनाने में योगदान देने वाले नेताओं और सीमा पर देश की सुरक्षा करने वाले जवानों की शहादत को याद किया गया। देश को आजाद हुए 76 साल पूरे हो चुके हैं यह बताते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी शर्मा ने आज के बच्चों और युवाओं को उस दौर के संघर्ष और शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका से अवगत कराया। वहीं विद्यालय के छात्र मेहुल, प्रिया कृष्णन और वृन्दा आदि ने इस अवसर पर देशभक्ति से जुड़े भाषण दिए और अन्य छात्र – छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
