हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कलेक्ट्रेट पर जिला अधिकारी पुलकित खरे ने ध्वजारोहण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी पुलकित खरे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर जाकर उनका माल्यार्पण किया। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ तत्पश्चात जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उपस्थित लोगो व अधिकारियों के हाथ में देश की मिट्टी देकर देश को समृद्ध बनाने की शपथ दिलवाई और मथुरा के उन वीर शहीदों के परिवार को सम्मानित किया। जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कार्यक्रम में अमृत सरोवर योजना , खेल मैदान योजना तथा डिजिटल संस्थान में बेहतर काम करने वाले प्रधानों और उनके सचिवों को सम्मानित किया। इस दौरान नए जिलाधिकारी कार्यालय को बेहतर बनाने के लिए जिन समाजसेवी संगठनों द्वारा कार्य किया गया उनका भी जिलाधिकारी ने सम्मान किया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने निजी अनुभव पर किसी जाति संप्रदाय या धर्म को एक नजर से नहीं देखना चाहिए सभी लोग एक जैसे नहीं होते । उन्होंने कहा मुस्कुराइए हम स्वतंत्रता का दिवस मना रहे हैं।
