• Fri. Jul 3rd, 2026

आवास विकास के अधिकारियों से अभद्रता

ByVijay Singhal

Jul 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृष्ण विहार काॅलोनी में आवंटी को भूखंड पर कब्जा दिलाने गई आवास विकास परिषद की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस के सामने परिषद की टीम से धक्का-मुक्की के साथ गाली-गलौज की। विरोध बढ़ता देख परिषद की टीम लौट गई। मामले में आवास विकास परिषद के जेई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आवास विकास परिषद के जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार के मुताबिक कृष्ण विहार कालोनी में आवास विकास परिषद के 300 मीटर भूखंड के लिए बोली लगाई गई थी। बोली में यह भूखंड ओमप्रकाश को आवंटित हो गया। आवंटी ने निर्धारित राशि परिषद के खाते में जमा करा दी। इसकी रजिस्ट्री परिषद के संपत्ति अधिकारी ने 1 अप्रैल 2023 को आवंटी के पक्ष में कर दी और कब्जा पत्र जारी कर दिया। रविवार को पुलिस बल के साथ आवास विकास परिषद की टीम आवंटी को भूखंड पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंची। टीम में अधिशासी अभियंता नवजोत सिंह वर्मा, अवर अभियंता संतोष कुमार, सहायक अभियंता अरविंद कुमार और आवास विकास के कर्मचारी सहित पुलिस बल शामिल था। जैसे ही टीम ने भूखंड पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की, वहां कुछ लोग आए और विरोध करने लगे। विरोध बढ़ता देख पुलिस और आवास विकास परिषद की टीम आवंटी को कब्जा दिलाए बगैर लौट गई। बताया जा रहा है कि आवंटी ने यह भूखंड करीब 75 लाख रुपये में आवंटित कराया है। जेई संतोष कुमार ने बताया कि आवंटी ओमप्रकाश को कृष्ण विहार में भूखंड पर कब्जा दिलाने के लिए परिषद की टीम पुलिस बल के साथ गई थी। लोगों ने विरोध किया और धक्का-मुक्की करते हुए गालीगलौज की। परिषद की टीम को लौटना पड़ा। इस मामले में शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.