• Fri. Jul 3rd, 2026

महंगाई का ट्रिपल डोज, टमाटर के बाद दाल और मसालों में लगी ‘आग’, तड़का लगाना भी हुआ मुश्किल

ByVijay Singhal

Jul 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाना बनाने के दौरान टमाटर के बाद अब मसाला डालने के बारे में सोचना पड़ रहा है। पहले लोग सिर्फ टमाटर के बढ़ती कीमतों से परेशान थे, लेकिन अब मसाले के दामों में आई तेजी से आम आदमी के पसीने छूटने लगे हैं। हर मसाले में कम से कम 20 से 25 प्रतिशत बढ़ाेतरी हुई है। जिससे सब्जी में लगने वाली जीरे की छौंक गायब हो गई है। वहीं, दालों की भाव भी बढ़ गए हैं। बेमौसम बारिश, बिपरजाय तूफान में ओले गिरने से कहीं-कहीं खड़ी फसल नष्ट हो गई। जिसका असर टमाटर, अदरक के साथ मसालों व दालों पर देखने को मिल रहा है। केरला, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात से आने वाले मसाले व दालों की सप्लाई बाधित होने के कारण दाल, मसाले, सब्जी सभी के दाम आसमान छूने लगे हैं। मसालों के दाम में आई तेजी से सब्जी बेस्वाद हो गई है। छौंक लगाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला जीरा के दामों में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, हल्दी में 24 प्रतिशत, धनिया 16 प्रतिशत, लाल मिर्च 14 प्रतिशत, सौंठ 8 प्रतिशत बढ़ गई है। थोक मसाला व्यापारी माधव अग्रवाल का कहना है जून के आखिरी सप्ताह में हुई तेज बारिश का असर पूरे देश में देखने काे मिल रहा है। बारिश के साथ ओले गिरने से फसलें नष्ट हो गईं। जिससे कानपुर, आगरा में बाहर की सप्लाई बाधित हुई है। व्यापारियों की मानें तो मसालों में यह तेजी अभी पांच से छह माह देखने को मिल सकती है। गुजरात व राजस्थान से होती है जीरा की सप्लाई जून माह में गुजरात के समुद्री क्षेत्र में आए चक्रवात बिपरजाय का असर पूरा देश पर रहा है। जीरा के महंगे होने के पीछे भी चक्रवात ही वजह है। थोक व्यापारियों के अनुसार गुजरात व राजस्थान राज्य एक दूसरे से सटे हुए हैं। गुजरात में आए चक्रवात का सीधा असर राजस्थान के व्यवसाय पर पड़ा है। जिससे सप्लाई चेन टूट गई है। देश में सबसे ज्यादा जीरा राजस्थान और गुजरात में होता है। इसके अलावा धनिया भी महंगी हुई है, धनिया की सबसे अधिक खेती मध्य प्रदेश, गुजरात व राजस्थान में होती है। हल्दी आती है महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु से शादी में हाथ पीले होने हो या खाने का रंग पीला होना हो दोनों काम में हल्दी का Myself किया जाता है। 
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.