हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के वृंदावन में भक्ति वीथिका प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी गीता शोध संस्थान के सहयोग से आयोजित हुई। यह ब्रज संस्कृति शोध संस्थान, श्रीधाम गोदा विहार मन्दिर के तत्वावधान में हुई। प्रदर्शनी पवित्र कार्तिक मास की वृन्दावनी भक्ति परम्पराओं पर आधारित है। साथ ही शिक्षाविद उमा शर्मा द्वारा तैयार कोलाज चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में जिज्ञासु लोग पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्वामी महेशानंद सरस्वती और भागवताचार्य डॉ. अच्युतलाल भट्ट ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। कवि अशोक अज्ञ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उ.प्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप एवं जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों से देश विदेश से आए पर्यटन एवं भक्तों को अवगत कराने में यह प्रदर्शनी काफी कारगर सिद्ध होगी। ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी एवं शिक्षाविद उमा शर्मा ने कहा कि गीता शोध संस्थान में लगाई गई चित्र वीथिका से लोग भगवान श्री कृष्ण एवं राधा की लीलाओं से अवगत होंगे साथ ही ब्रज संस्कृति का ज्ञान भी मिलेगा। संचालन ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ उमेश चंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, परिषद के सहायक इंजी. दूधनाथ यादव, गंगाधर पाठक, तुलसी स्वामी, जगन्नाथ पोद्दार, डॉ. एसपी गोस्वामी, भारती शर्मा, किशोरी शरण मुखिया, बिहारी शरण आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
