हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं को शालीन कपड़े पहनकर आना होगा। मंदिर प्रबंधन ने कम और छोटे कपड़े पहनकर आने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन ने प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगाया है। इससे पहले भी नगर के दो मंदिरों ने श्रद्धालुओं के कम और छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश करने पर रोक लगाई थी। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने महिला श्रद्धालुओं के स्लीवलेस, शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट आदि पहनकर मंदिर आने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में फोटोग्राफी, सेल्फी लेने और वीडियो बनाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। कहा है कि श्रद्धालु पूर्ण भक्ति भाव से सनातनी परंपरा के अनुरूप यहां ठाकुरजी के दर्शन करें और भक्तिमय माहौल का आनंद लें। पारंपरिक पोशाक ही यहां पहनकर आएं। साड़ी, कुर्ता सलवार या सूट सलवार या पुरानी परंपरा के परिधान पहनकर ही मंदिर आना चाहिए। इसके पीछे तर्क है कि छोटे कपड़े विदेशी सभ्यता को दर्शाते हैं। यह हमारी भारतीय परंपरा, सभ्यता एवं संस्कृति के अनुकूल नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
