• Sun. May 24th, 2026

व्रन्दावन में गेस्ट हाउस संचालक के 3 लाख रुपये लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

ByVijay Singhal

Dec 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कोतवाली क्षेत्र में गेस्ट हाउस की देखरेख करने वाले युवक ने सो रहे मालिक के मोबाइल से 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर और गल्ले से भी इतने ही पैसों पर हाथ साफ करके रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की है। मूलरूप से एटा निवासी उत्तम प्रताप सिंह ने वृंदावन कोतवाली इलाके के चैतन्य विहार स्थित पापड़ी चौराहा पर न्यू गायत्री पैलेस को किराए पर लेकर उसका संचालन करते हैं। उत्तम के अनुसार उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति के कहने पर अलीगढ़ के कोल तहसील निवासी साकेत नामक युवक को गेस्ट हाउस में देखरेख रखा था। पीड़ित के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे जब वह सो रहे थे तभी युवक ने चार्जिंग से उनका मोबाइल फोन निकाल लिया। लॉक खोलकर फोन से 3 बार में करीब डेढ़ लाख रुपये अलग-अलग जगह ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं गेस्ट हाउस का किराया देने के लिए गल्ले में रखे करीब 1,45000 निकाल लिए। 20 मिनट बाद आरोपी मोबाइल फोन व पैसे चोरी कर रफूचक्कर हो गया। मामले के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.