• Sun. May 24th, 2026

कोयला मालिक व चालक के खिलाफ 40 टन कोयला ग़ायब, धोखाधड़ी की रिपोर्ट

ByVijay Singhal

Dec 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर कोयला मालिक व ट्रक चालक के खिलाफ ट्रांसपोर्ट से 40 टन कोयला रास्ते में ही गायब करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले इकबाल सिंह निवासी सुहाबा थाना सरहालीकलां, तरनतारण, पंजाब ने तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसने जयगुरुदेव चौराहा मथुरा से 13 नबंवर को माझा गुड्स कैरियर एमएस बीआर इण्टर प्राइजेज एचओ मार्ग ग्रेटा तिनसुखिया, असम से 40 टन कोयला कोयला मालिक रहीस मोहम्मद के नाम से लोड कर बुक कराया था। इसे 20 नवंबर तक लोड करने के बाद कोयला अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इसको लेकर बार-बार ट्रक मालिक और ट्रक चालक व उसके भाई साबिर को लगातार फोन किया तो कहा गया कि फाइनेंस वालों ने ट्रक को बस्ती जिले में खड़ा कर रखा है। इसके बाद से इन लोगों ने मोबाइल बंद कर लिया। साबिर से संपर्क किया गया कि माल कहां गायब कर दिया है। इसके बाद अभी तक माल का कुछ पता नहीं चल रहा है। लगता है इन लोगों ने उसका माल धोखाधड़ी कर हड़प कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक हाईवे आनंद कुमार शाही ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.