• Sun. May 24th, 2026

व्रन्दावन में मांगें न मानने पर ई-बसों का किया चक्का जाम, यात्री परेशान

ByVijay Singhal

Dec 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा संचालित ई-बस चालकों द्वारा नौ सूत्री मांगों को लेकर एक बार फिर रविवार को बसों का चक्का जाम कर दिया, जिससे तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर विकास विभाग द्वारा मथुरा-वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए ई-बसों का संचालन किया जाता है। इनकी देखरेख का जिम्मा एक निजी एजेंसी के हवाले है, लेकिन चालकों द्वारा एजेंसी पर मांग न मानने के साथ सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए 10 दिन पूर्व भी धरना प्रदर्शन कर कामबंद हड़ताल की थी, लेकिन कंपनी द्वारा जल्द मांगों पर विचार कर पूरा करने का आश्वासन पर चालकों द्वारा बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। -बस चालकों द्वारा एक बार फिर बसों का चक्का जाम कर दिया। चालकों द्वारा वेतन बढ़ाने के साथ समय से वेतन मिलना, कोई साइड के शीशे टूटने पर ड्राइवर के पैसे न काटने के साथ अन्य मांगें रखी हैं। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक आशुतोष शर्मा को अपनी मांगों को लेकर वार्ता की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने पागल बाबा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जब तक मांग नहीं मान ली जातीं जब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.