हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में 17 नवंबर को शराब लाने की मना करने पर युवक राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच अब फिरोजाबाद पुलिस करेगी। मथुरा पुलिस चांदी कारोबारी समेत तीन लोगों को जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य हत्यारोपी संजय शर्मा पुलिस की पकड़ से अब और दूर हो गया है। हाईवे थाना क्षेत्र निवासी राहुल की 17 नवंबर को लोटस गार्डन की पार्किंग में गोली मारकर हत्या हुई थी। गोविंद नगर पुलिस ने इस मामले में 19 नवंबर को गोकुल रेस्टोरेंट आईएसबीटी के पास से राधा ऑर्चिड कॉलोनी निवासी शुभम, जयसिंहपुरा के गणेश टीला निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया। 30 नवंबर को गोविंद नगर निवासी चांदी कारोबारी अखिल उर्फ अखिल पटना को डीएवी इंटर कॉलेज के गेट से गिरफ्तार किया। पुलिस अब तक शुभम, आकाश और चांदी कारोबारी अखिल पटना को जेल भिजवा चुकी है, जबकि मुख्य हत्यारोपी संजय शर्मा को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो पाई। इधर, मुख्य हत्यारोपी को बचाने के लिए शहर के प्रतिष्ठित लोगों जुट गए। इसी का नतीजा है कि मामले की जांच थाना गोविंद नगर से हटाकर फिरोजाबाद भेजी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते ही जांच को फिरोजाबाद ट्रांसफर कराया गया है। पीड़ित का परिवार भी संजय शर्मा की पेरोकारी करने वालों के साथ घूमते देखा गया है। जांच स्थानांतरण के मामले में मथुरा पुलिस चुप्पी साधे है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि फिरोजाबाद के एसएसपी ने जांच आने की पुष्टि की है। सौरभ दीक्षित, एसएसपी फिरोजाबाद ने बताया, थाना गोविंद नगर के लोटस गार्डन की पार्किंग में हुई युवक की हत्या की जांच फिरोजाबाद आ गई है। अभी मामले का विवेचक तय नहीं हुआ है। एक दो दिन में विवेचक तय हो जाएगा। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
