• Sat. May 16th, 2026

कोसीकलां के गांव ऐंच में पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ByVijay Singhal

Jul 5, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कोसीकलां के गांव ऐंच में पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी और प्रेमी को पकड़कर चालान कर दिया। आरोपी के कब्जे से धारदार बांक, रक्त रंजित टी शर्ट व एक मोबाइल बरामद किया है। गांव ऐंच में मंगलवार की रात को एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक के गले पर धारदार हथियार से कई बार प्रहार के निशान थे। मृतक की पहचान गांव के ही गोविंद (27) के रूप में हुई। गोविंद की पत्नी के गांव के ही रहने वाले गुंजार उर्फ गुलजार नामक युवक के अवैध संबंध थे। मृतक के भाई ने बताया कि गोविंद ने अपनी पत्नी को गुंजार के साथ आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। इसकी जानकारी जब गुंजार को लगी तो उसने भाई को जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन गोविंद ने पत्नी के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। इससे नाराज होकर गुंजार ने धारदार हथियार से उसके भाई की हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण सुरेशचंद रावत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम ने गांव चौडरस के समीप से गुंजार और आरोपी पत्नी को गांव से पकड़कर चालान कर दिया। आरोपी गुंजार उर्फ गुलजार ने पूछताछ में बताया कि गांव के गोविंद की पत्नी के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। जिसके बारे मे गोविंद को पता चल गया था। गोविंद को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी के कहने पर मौका पाकर धारदार बांक से हत्या कर दी थी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.