• Mon. Jul 6th, 2026

मथुरा के इंजीनियरिंग कालेज में रैगिंग के नाम पर छात्र से घ‍िनौनी हरकत, दी जान से मारने की धमकी

ByVijay Singhal

Sep 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के बीएसए इंजीनियरिंग कालेज में रैगिंग के नाम पर सीनियर ने जूनियर छात्र के साथ कुकर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा दिखाकर धमकाया। शिकायत के बावजूद कालेज प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो स्वजन ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक अधिवक्ता का भतीजा शहर के बीएसए इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक (सीएस) का छात्र है। अधिवक्ता का आरोप है कि हाथरस निवासी सीनियर छात्र प्रशांत सिंह तीन-चार साथियों के साथ मिलकर मेरे भतीजे जूनियर छात्र से खर्च के लिए वसूली करता था। 11 अगस्त दोपहर डेढ़ बजे प्रशांत ने भतीजे के साथ बी-फार्म बिल्डिंग में रैगिंग के नाम पर जबरन कुकर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो तुझे व तेरे परिवार को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। आरोपित ने अपने चाचा व पिता को पुलिस में बताते हुए अवैध पिस्टल दिखाकर धमकाया। कई दिन बाद उसने रोते हुए घटना की जानकारी दी। 14 अगस्त को वह भतीजे को लेकर कालेज पहुंचे और डायरेक्टर व चीफ प्रोक्टर से मौखिक शिकायत की, लेकिन कालेज प्रशासन ने आरोपित छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, मगर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण की। इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-प्रथम के आदेश पर आरोपित प्रशांत के खिलाफ रैगिंग निषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी की गई है। कालेज के रजिस्ट्रार भगवान सिंह का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का है। रैगिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। मेरे पास शिकायत करने कोई नहीं आया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.