हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय
मथुरा। थाना राया अंतर्गत गांव आयराखेड़ा में नामजदों पर घर में घुस कर मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव आयराखेड़ा निवासी राहुल सिंह ने तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि चार जुलाई को शाम करीब साढ़े सात बजे पिता घर पर थे। तभी गांव के ही हरेन्द्र उर्फ छोटू, पवन, नरेन्द्र उर्फ गुड्डू एक महिला व दो अज्ञात ने घर में घुस कर पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसका विरोध करने पर पिता विनोद पर जान से मारने की नीयत से हमला कर तमंचा तान कर मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर नामजदों ने विगत दिन पिता विनोद और चाचा गजेन्द्र पर जानलेवा हमला कर सरिया, डंडो आदि से मारपीट कर जान लेवा हमला किया। इस दौरान पिता के हाथ में तो चाचा के कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रहे है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
