• Thu. Aug 13th, 2026

मथुरा में विधुत विभाग ने 241 उपभोक्ताओं से 7.78 लाख रुपये का राजस्व वसूला

ByVijay Singhal

Aug 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत निगम ने राल फीडर क्षेत्र के ग्राम खुशीरपुर और छटीकरा में अभियान चलाया। इस दौरान 305 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें 241 उपभोक्ताओं से 7.78 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। बिजली चोरी और बकाया बिलों के मामलों में कई कनेक्शन काटे गए। अभियान का नेतृत्व अधीक्षण अभियंता नगरीय मुदित तिवारी, अधिशासी अभियंता कॉम-2 आशीष गुप्ता और उपखंड अधिकारी शुभम अग्रवाल ने किया। जांच के दौरान सात उपभोक्ताओं की टैरिफ श्रेणी में परिवर्तन किया गया। वहीं बकाया बिलों के कारण 45 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए, जिन पर कुल 13.66 लाख रुपये की देय राशि बकाया थी। अभियान के दौरान 11 मामलों में सीधे बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि पहले से विच्छेदित कनेक्शनों को बिना अनुमति दोबारा जोड़कर बिजली उपयोग करने के तीन मामले भी सामने आए। आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.