हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने रोड के किनारे खड़ी पंचर कार में टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के रहने वाले 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि हरियाणा के 4 लोग घायल हो गए। मरने वाले ससुर और बहू बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर कानपुर की तरफ से नोएडा जा रही एक हुंडई कंपनी की कार पंचर हो गई। दिल्ली नंबर वाली ये कार योगेंद्र तिवारी चला रहे थे। पंचर होने पर योगेंद्र ने कार को रोड के किनारे खड़ा किया और स्टेपनी बदलने लगे। इस बीच उनके साथ कार में मौजूद उनकी बहू 22 वर्षीय पूजा भी बाहर आकर खड़ी हो गई।
हाईवे के किनारे खेत में काम करने वाले गांव के लोगों ने बताया कि हाईवे पर पीछे की तरफ से एक इग्निस कार आ रही थी। उस कार की रफ्तार करीब 120KM की रही होगी। कार ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। गांव वालों ने बताया, हादसे में कार 10 फीट आगे तक चली गई। जबकि योगेंद्र और पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी कार में 4 लोग सवार थे। ये कार हरियाणा के नंबर पर थी। सभी घायल हो गए। हम लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। ये हादसा माइल स्टोन संख्या 118 पर हुआ। सूचना मिलते ही थाना महावन प्रभारी ललित शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से इग्निस कार में फंसे घायलों को निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान स्वेता (45), अंजनी, सुभांग के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कपड़ों में मिले पहचान पत्र के सहारे मरने वालों के नाम और पते की जानकारी हुई। उनके परिवार के सदस्यों को जानकारी भेजी गई है। उनके आने के बाद शवों को सुपुर्द किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
