हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
शांतिपूर्वक, सकुशल व आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेगा ईल उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार
मथुरा 20 जून। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में ईद उल जूहा (बकरीद) त्यौहार की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्देश दिये कि विद्युत विभाग निरंतर विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करे। डीग गेट, मण्डी रामदास, भरतपुर गेट व अन्य मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में खम्बों पर प्लास्टिक कवर लगाये तथा ट्रान्सफार्मर की बैरीकैटिंग कराना सुनिश्चित करें। सभी स्ट्रीट लाईटों को सुचारू रखें तथा कर्मचारियों की रोस्टर बनाकर डयूटी लगायें।
श्री खरे ने जल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्यौहार के एक दिन पूर्व से ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। प्रमुख स्थानों पर टैंकरों की व्यवस्था करें। किसी भी स्थान पर पेयजल की कोई असुविधा नहीं हो। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा गढ़ढामुक्त किया जाये। नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका तथा ग्राम पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मस्जिदों के आस पास साफ सफाई करें, समय से सैनेटाईजेशन, छिड़काव आदि किया जाये। क्षेत्रों में नालियों की सफाई करायें तथा जलभराव की समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी एक दिन पूर्व अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करें तथा सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। नगर निगम को निर्देश दिये कि आवारा पशुओं को पूर्व में ही पकड़ लिया जाये। नमाज अदा होने के समय गलियों में मोटे मोटे रस्से लगवा दिये जायें तथा आवश्यकतानुसार बैरीकैडिंग आदि लगाना सुनिश्चित करें।
बैठक में यातायात व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त फोर्स लगाई जाये और यातायात को व्यविस्थत करते हुए पहले से ही रूट प्लान बना लिया जाये, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि चिकित्सालयों में पर्याप्त जीवन रक्षक औषधि एवं चिकित्सक दल तथा एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहे। एम्बुलेंस को विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पूर्व में ही तैयार खड़ा किया जाये। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शाही ईदगाह मस्जिद के प्रवेश द्वारों पर मैटल डिटैक्टर लगायें जायें, मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात की जाये। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला फोर्स तैनात की जाये तथा एन्टीरोमियो स्काॅड सक्रिय रहे।
नगर मजिस्टेªट, संबंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार, थाना प्रभारी आदि निरंतर अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें और तहसील व थानों पर गणमान्य, प्रबुद्धजन, सामाजिक लोगों के साथ पीस कमेटी बैठक कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी रखे तथा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, एसपी केजीएस आनन्द कुमार, एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन, नगर मजिस्टेªट सौरभ दुबे, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, नगर निगम, नगर पंचायत, विद्युत, जल, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
