• Wed. Jul 8th, 2026

मथुरा-आगरा में घने कोहरे की चादर में लिपटे सड़कों पर रेंगते रहे वाहन; दृश्यता लगभग शून्य रही

ByVijay Singhal

Dec 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा-आगरा के शहरों की सड़कों पर रेंगते बाहन कोहरे की चादर में लिपटे हुए नजर आ रहे है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आलम यह रहा कि 100 मीटर भी देखना मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। चालक लाइट जलाकर आगे बढ़े। हालांकि यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में इस कोहरे का कोई असर नहीं है। वहीं किसान गेहूं की फसल को लेकर खुश नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में कोहरा पड़ेगा। रविवार को मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, आगरा सहित आसपास के क्षेत्र घने कोहरे में लिपटे नजर आए। मथुरा और आगरा में सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता लगभग शून्य रही। हाइवे पर वाहन चालक गाड़ियों की लाइट जलाकर निकले।
मौसम विभाग के मुताबिक आगे अभी तेज शीतलहर चलने से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ सकती है। ताजनगरी व तीर्थनगरी में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई है। लोग कांपते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह धुंध के साथ कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। 29 दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.