• Sun. Nov 1st, 2026

मथुरा में सट्टा का नंबर न बताने पर पेट्रोल छिड़ककर साधु को लगाई आग, आगरा में अस्पताल में मौत

Byvijay.singhal1233

Sep 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के ब्रह्मकुंड क्षेत्र में दो दिन पूर्व मंदिर के पास एक युवक ने विवाद के बाद साधु पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। गुरुवार रात्रि साधु ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चर्चा है कि सट्टा का नंबर नहीं बताने पर साधु को जिंदा जलाया गया है। पुलिस आपसी विवाद बता रही है। एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के साधु कृष्ण चंद्र देवनाथ वृंदावन में ब्रह्मकुंड क्षेत्र में रह रहे थे। दो दिन पूर्व वह लाला बाबू मंदिर के पास बैठे थे। कुछ देर बाद वह आग की लपटों में घिरे चीखते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और 100 शैया अस्पताल पहुंचाया। आगरा में गुरुवार रात्रि साधु की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया, आपसी विवाद में साधु को जलाया गया था। साधु के गांव में रहने वाले स्वरूप मंडल के प्रार्थना पत्र पर आरोपित सौरभ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया, सट्टा का नंबर न बताने पर जलाने की उन्हें किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.