• Sun. Nov 29th, 2026

कोसीकलां में कुत्तों के झुंड ने मासूम को कर दिया लहूलुहान

Byvijay.singhal1233

Apr 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में ईदगाह के समीप कुत्तों के हमले में एक बालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईदगाह के पास बस्ती में रहने वाला सैफू (12) मंगलवार शाम छह बजे घर के बाहर खेल रहा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बालक के गिरते ही आसपास मौजूद अन्य कुत्ते भी उस पर टूट पड़े और उसे घेर लिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और ईंट-पत्थर मारकर किसी तरह उसे कुत्तों के झुंड से बचाया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो चुका था। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पांच बच्चों पर कुत्ते हमले कर चुके हैं। करीब एक वर्ष पूर्व फैजान की कुत्तों के हमले के बाद मृत्यु हो गई थी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.