• Sun. Nov 29th, 2026

कोसीकलां में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, ध्वस्त किए खोखे

Byvijay.singhal1233

Apr 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में तहसील प्रशासन ने  अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। थाना रोड पर पोस्ट ऑफिस के सामने बुलडोजर से एक दर्जन से अधिक खोखों के आगे लगे टीन शेड ध्वस्त कर दिए गए। लकड़ी के खोखे, त्रिपाल और बांस-बल्ली से बने अस्थायी ढांचे भी हटाए गए। पालिका कर्मचारियों ने सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को ट्रैक्टर में भरकर जब्त कर लिया। एसडीएम न्यायिक/ ईओ नगर पालिका अखिलेश कुमार, तहसीलदार सचिन पंवार आदि ने लेखाकार योगेंद्र शर्मा, स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक राजीव कुमार, जेई जल विकास चौहान, सोनू पटवारी, सूरजपाल और विनोद शर्मा आदि के साथ अभियान चलाया। सब्जी मंडी क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया। एसडीएम ने बताया कि अभियान तीन दिन तक चलाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अभियान जारी रहा। टीम ने सब्जी मंडी, बाजार सराय होते हुए घंटाघर तक अभियान चलाया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.