हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के अंतर्गत घर दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 16 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसकी शिकायत युवक ने पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार गांव खरौट निवासी सतवीर पुत्र कल्लू गांधी पार्क के पास एक एसी की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को उसके मोबाइल पर काॅल करके एक ठग ने बताया कि वह सचिवालय से प्रधानमंत्री आवास योजना का सक्षम अधिकारी बोल रहा है। उससे पूछा कि क्या आपने आवास योजना के लिए फॉर्म भरा है। ठगो ने भरोसा दिलाने के लिए उसका आधार कार्ड नंबर लेकर विभिन्न एप के जरिये उसकी निजी जानकारी व पारिवारिक डिटेल बता दी। योजना के तहत फॉर्म भरने की जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत घर देने के नाम पर 3 लाख 25 हजार रुपये पास होने की बात कही। इसके लिए फीस के नाम पर 2580 रुपये जमा कराने को कहकर यूपीआई से ट्रांसफर कराकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ठग ने सतवीर को भरोसे में लेते हुए 12600 रुपये और ट्रांसफर करा लिए। बाद में ठगों ने 25 हजार रुपये की मांग की तो उसके साथी को पता लग गई तो उसके रुपये ट्रांसफर करने से मना कर दिया। बाद में कॉल करने पर ठगों ने कॉल रिसीव नहीं की। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
