• Sun. Jul 5th, 2026

गोवर्धन में प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों ने कर पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

ByVijay Singhal

Sep 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में देर रात अलीगढ़ टप्पल थाना क्षेत्र की युवती और युवक प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा लगाने पहुंचे थे। युवती के परिजन भी पीछा करते हुए गोवर्धन पहुंचे गए। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को गोवर्धन बस स्टैंड पर पकड़ लिया और प्रेमी युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक के सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। वहीं किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इस मामले में जानकारी देते हुए चिकित्सक डॉक्टर हेमराज सिंह ने बताया कि पुलिस एक प्रेमी युगल को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आई थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस थाने ले गई। अस्पताल में इलाज करा रहे प्रेमी युवक गौरव ने बताया कि प्रेमिका की 10 माह पहले कोर्ट मैरिज हो चुकी है। जीने मरने की कसमे खाकर घर से निकले थे। दोनों गिरिराज की परिक्रमा लगाने गोवर्धन पहुंचे तो पीछे से युवती के परिजन भी आ धमके और मारपीट की। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल गोवर्धन पहुंचे। प्रेमिका के परिजनों ने पीछा करते हुए दोनों को गोवर्धन बस स्टैंड पर पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी युवक की पिटाई कर दी। इससे वह लहुलुहान हो गया। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रेमी युगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.