• Wed. Jul 1st, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों की दबंगई, धक्का दिया…तो किसी को घसीटा; वीडियो हुआ वायरल

ByVijay Singhal

May 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्रता का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में मंदिर के चौक में सुरक्षा गार्ड श्रद्धालुओं को धक्के देने के साथ ही उनसे खींचतान कर आराध्य के दर्शन में बाधक बन रहे हैं। वहीं इस मामले में मंदिर प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। बांकेबिहारी मंदिर के चौक का ये वीडियो अक्षय तृतीया तिथि का बताया जा रहा है। जिसमें मंदिर प्रबंधन द्वारा लगाए गए एक दर्जन से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड एक राय होकर अक्षय तीज पर्व पर आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को जहां बेरहमी से धक्के दे रहे हैं और उनके साथ इस कदर खींचतान कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को दर्शन तो दूर अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया। सुदुर क्षेत्रों से आस्था लेकर ठाकुरजी के दर्शन करने आई श्रद्धालु महिला को भी इस कदर धक्के मारे कि वह गिरते-गिरते बची और अन्य श्रद्धालुओं को पकड़ कर अपने को गिरने से बचाया। वायरल वीडिया में एक श्रद्धालु को मंदिर में लगाए गए निजी सुरक्षा गार्डों ने जब तक खींचा और झकझोरा जब तक वह उनके पास से दूर और भीड़ से अलग नहीं चला गया। इससे पहले भी बांकेबिहारी मंदिर के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें श्रद्धालओं के साथ सुरक्षा गार्डों द्वारा अभद्रता का मामला सामने आए। इस मामले में मंदिर प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.