• Sat. Nov 28th, 2026

व्रन्दावन पहुंचीं गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह, बांकेबिहारी के किए दर्शन; देहरी पर लगाया इत्र

Byvijay.singhal1233

May 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को पहुंचीं। गोपनीय दौरे पर आईं सोनल शाह ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। बांके बिहारी जी की देहरी पर इत्र लगाया। सोनल शाह बांकेबिहारी  मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहीं। गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को करीब 11 बजे अचानक वृंदावन के बांकेबिहारी जी के मंदिर पहुंचीं। गृह मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के साथ अचानक बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं सोनल शाह के पहुंचने की जानकारी मिलते ही मथुरा पुलिस सतर्क हो गई। इसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए। तत्काल सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह पुलिस बल के साथ उनकी सुरक्षा के लिए बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.