हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट क्षेत्र के ग्राम पंचायत जावरा के नगला मत्था में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे गैस सिलिंडरों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक मकान से 103 घरेलू व वाणिज्यिक गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। आरोपी दिनेश चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी मथुरा संजीव कुमार को इस बारे में सूचना मिली थी। इसमें नगला मत्था में बड़े पैमाने पर अवैध गैस सिलिंडरों के भंडारण और रिफिलिंग की जानकारी दी गई थी। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम दिनेश चौधरी के मकान पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में सिलिंडर रखे मिले। पूछताछ में दिनेश चौधरी ने बताया कि वह पिछले पांच-छह दिनों से सिलिंडर जमा कर रहा था। टीम ने मौके पर 82 वाणिज्यिक सिलिंडर (77 खाली, पांच भरे) और 21 घरेलू सिलिंडर (15 खाली, छह भरे) बरामद किए हैं। इनमें इंडेन, भारत गैस और एचपी के सिलिंडर शामिल हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
