• Sun. May 17th, 2026

24 घंटे में गिरफ्तारी न हुई तो एसएसपी कार्यालय का होगा घेराव

ByVijay Singhal

Feb 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धनगर समाज के लोगों ने मांट थाने का घेराव करते हुए चेतावनी दी कि सिर्रेला में वासुदेव की हत्या के आरोपियों की अगर 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बताते चलें कि रविवार को गांव सिर्रेला में वासुदेव उर्फ करुआ (32) का गले में फंदा लगाये पेड़ पर शव लटका मिला था। इस मामले में मृतक के बड़े भाई फत्ते सिंह ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ भाई की हत्या कर शव लटकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को काफी संख्या में एकत्रित समाज के लोगों ने धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में थाना मांट पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने को लेकर थाने का घेराव किया। धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस एक राजनेता के दबाव में काम कर रही है। अभी तक किसी भी आरोपी के घर पर दबिश भी नहीं दी है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर डा. यशपाल सिंह बघेल, राजकुमार धनगर, मेघराज सिंह, संजय धनगर, सुरेश धनगर, हेमबाबू, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.