हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर गांव धौरेरा के जंगल में मृत मिली महिला की हत्या उसके पति के दोस्त ने की थी। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपित को पकड़ने के बाद इसका खुलासा किया। धौरेरा के जंगल में रेल लाइन के किनारे 14 जनवरी को महिला का शव मिला था। अगले दिन महिला की शिनाख्त रचना पत्नी रवि निवासी छाता के रूप में हुई। 16 जनवरी को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर पेड़ से लटकाने की पुष्टि हुई। घटना के खुलासे को पुलिस टीम लगी थी। रविवार को हत्याभियुक्त को पकड़ लिया गया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति के दोस्त दीपक निवासी ताज़ महमूद, कन्नौज ने की थी। घटना वाले दिन दीपक यहां आया था। रवि किसी कार्य से चला गया था। रचना और दीपक में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसमें रचना ने दीपक की चप्पल से पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित दीपक उसे किसी बहाने से जंगल ले गया और वहां दुपट्टा से गला दबाने के बाद पेड़ पर लटका दिया। दीपक के पास से महिला का मोबाइल और वह दुपट्टा भी बरामद हुआ है, जिससे गला घोंटा गया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
