मथुरा। फरह के गांव बेरी में विधवा मिथलेश देवी के घर में गांव के ही एक दबंग द्वारा तमंचा लेकर धमकाने व परेशान करने के बाद वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई शुरु कर दी है। गत दिवस बेरी गांव में विधवा मिथलेश देवी के घर में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा दबंगई व मारपीट का मामला प्रकाश में तब आया, जब शनिवार को पीड़िता के घर में गांव के दबंग द्वारा तमंचा हाथ में लेकर वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो प्रकरण में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
