हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत पुलिस ने कोसीकलां निजी विश्वविद्यालय से पॉलिटेक्निक के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।
आझई अंडर पास के समीप हनुमान मंदिर के पीछे से चेकिंग के दौरान तीन युवकों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की चार बाइक और चार फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों आरोपी छात्रों का चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत अश्विनी कुमार ने बताया शनिवार रात उप निरीक्षक जयसिंह नरेश और मोमराज सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में भ्रमण पर थे। बताते हैं कि तभी रात करीब पौने दस बजे आझई अंडरपास के समीप हनुमान मंदिर के पीछे आझईकलां से सटीक सूचना पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की गयी चार बाइक और चार फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की। थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीनों युवक विष्णु निवासी जादौन मौहल्ला, हथिया, बरसाना, जावेद निवासी नगला जंगली, बरसाना और राम निवासी न्यू अग्रवाल कालोनी, नंदगांव रोड, कोसीकलां निजी विश्वविद्यालय से पॉलिटेक्निक कर रहे हैं। यह कॉलेज के समीप प्राइवेट हॉस्टल में रह का पढ़ाई कर रहे हैं। इनके कब्जे से चार बाइक बरामद कर चालान चालान किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
