• Sun. May 24th, 2026

पत्नी के शैक्षिक दस्तावेजों में धांधली पर पति ने कराया मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Dec 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पत्नी के शैक्षिक दस्तावेजों में धांधली की जानकारी होने पर पति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। झूठे तथ्यों से गुमराह कर उम्र से बड़ी महिला से विवाह कराने का भी आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ओमेक्स इटरनिटी निवासी 24 वर्षीय प्रशांत तिवारी पुत्र सुरेशचन्द्र तिवारी ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि सात मार्च 2024 को उसका विवाह ईस्तुति शर्मा पुत्री परीक्षित शर्मा निवासी खुर्जा से हुआ था। आरोप लगाया है कि ईस्तुति के हाईस्कूल व इंटर के दो-दो बार के अलग-अलग प्रमाण पत्र बना रखे हैं। इन प्रमाण पत्रों का तारीख़वार उल्लेख एफआईआर में किया है। आरोप लगाया है कि ज़ब पत्नी ईस्तुति ने बीएड करने की इच्छा जताई तब उसने डाक्यूमेंट्स मांगें तो इसका खुलासा हुआ। पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर क्षेत्रीय कार्यालय, उत्तर प्रदेश बोर्ड, मेरठ से जांच कराए जाने पर ईस्तुति के गलत तौर से दो-दो बार हाईस्कूल व इन्टर परीक्षा पास किये जाने की पुष्टि हुई। इस बारे में जब ईस्तुति के माता-पिता, भाई शांतनु व मौसरे भाई विनय कुमार शर्मा, शिव कुमार शर्मा पुत्रगण बलवीर शर्मा से बात की तो उन्होंने दबाव बनाया, फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसआई अमित कुमार को मामले की विवेचना दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.