• Sun. May 24th, 2026

विकास प्राधिकरण ने मथुरा और वृंदावन में की कार्रवाई

ByVijay Singhal

Dec 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सौंख रोड पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनाई जा रहीं दुकानों का कार्य रुकवाकर उन्हें सील किया है, वहीं वृंदावन में अवैध कॉलोनी को बुल्डोजर से ध्वस्त कराया है। अवर अभियंता अनिरुद्ध यादव ने शिकायत के आधार पर सौंख रोड पर प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रहीं तीन दुकानों को सील किया। अवर अभियंता अनिरुद्ध यादव ने बताया कि यहां पीयूष गोयल, अनुज अग्रवाल और नितिन जैन के द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था, इन दुकानों का मथुरा वृंदावन विकास प्राधिरकण से नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया, इन दुकानों को सील कर दिया गया है। इसके बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने वृंदावन में अवैध कॉलोनी के निर्माण की शिकायत पर अभियंतओं को कार्रवाई के आदेश दिए। सचिव के आदेश के बाद सहायक अभियंता अशोक चौधरी और अवर अभियंता दिनेश कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र में रशियन बिल्डिंग के सामने श्री ठाकुर ब्रज गोपाल जी, ट्रस्ट द्वारा अधिकृत ट्रस्टी गणेश सरन अग्रवाल द्वारा 4 हजार वर्ग मीटर में अवैध कालोनी के निर्माण का ध्वस्तीकरण करने पहुंचे। प्राधिकरण के अधिकारियों के निर्देशन में बुल्डोजर के माध्यम से कॉलोनी इंटरलॉक सड़क, सीवर लाइन, बाउंडरी वाल, नाली, गेट को ध्वस्त करा दिया गया। अवर अभियंता दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री ठाकुर ब्रज गोपालजी, ट्रस्ट द्वारा अधिकृत ट्रस्टी बाबू गणेश सरन एवं अन्य द्वारा रशियन बिल्डिंग के सामने अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण द्वारा वाद संख्या 03/ 2024 -25 योजित किया गया। अवैध कॉलोनी का मानचित्र स्वीकृति हेतु प्रस्तुत न किये जाने तथा स्थल पर विकास कार्य लगातार करने पर विप्रा सचिव द्वारा 20 जून 2024 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.