• Sun. May 24th, 2026

आश्रम-मठों में अवैध कब्जों पर डीएम-एसएसपी से रिपोर्ट मांगी

ByVijay Singhal

Dec 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के मंदिरों की नगरी में आश्रम, मठों और कुंजों पर अवैध कब्जे कर खुर्द बुर्द करने में लगे भूमाफिया की शिकायत रविवार को मुख्यमंत्री से की गई। इस पर उन्होंने गृह सचिव को तलब कर डीएम-एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही कब्जों से जुड़े मुकदमों की विवेचना में पुलिस की शिथिलता पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए सख़्ती बरतने के आदेश दिये हैं। नगर के प्राचीन आश्रम-मठों की संपत्ति पर भूमाफिया की नजर पड़ी हुई है। बेशकीमती हो रही इन सम्पत्तियों को जालसाजी से बेचने और खुर्द बुर्द कर उन पर होटल/गेस्ट हाउस का निर्माण करने के मामले बढ़ रहे हैं। ट्रस्ट की सम्पत्तियों को भी कूटरचित दस्तावेजों के जरिये बेचने का काम किया जा रहा है। भूमाफिया के इस कृत्य से संतों में भय का माहौल है। इसे देखते हुए भागवत मार्ग व्यासपीठ के पीठाधीश्वर व श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में मुख्य पक्षकार कौशल किशोर ठाकुर, मानव सेवा संघ आश्रम के संयुक्त सचिव गोपालशरण महाराज, प्रेम मंदिर मार्किट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष सिंह गौर ने विधान परिषद के सभापति पवन सिंह चौहान के साथ रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। संतों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पुलिस कब्जों के आपराधिक मामलों को सिविल वाद में दर्ज कर संत समाज को उत्पीड़ित करने का काम कर रही है। मानव सेवा संघ आश्रम की संत कुटी पर फर्जी वसीयत कर कब्जे का मामला भी रखा और जानकारी दी कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से माफिया पक्ष के दबाव में विवाद को लटकाकर रखा है। संतों ने ब्रज के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं मंदिर, मठ, आश्रमों के संरक्षण के लिये राज्य स्तरीय संत संरक्षण समिति एवं धर्मार्थ मंदिर-मठ-आश्रम देवालय संरक्षण बोर्ड बनाने का निवेदन किया। इसके साथ ही प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख रोड पर संचालित शराब के ठेके को हटवाने का भी आग्रह किया। कौशल किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पर्सनल असिस्टेंट को बुलाकर गृह सचिव को तलब करवाया और डीएम-एसएसपी से वृंदावन में कितने आश्रमों में किस-किस तरह से कितने अवैध कब्जे हैं उनके बारे में रिपोर्ट देने के आदेश किए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.