हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन थाने में बच्चों और महिलाओं को रात भर रखने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी श्लोक कुमार को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने कहा है कि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच करें और 28 मई तक जांच रिपोर्ट भेजें। 11 अप्रैल को राधानिवास स्थित बस स्टैंड के निकट कथावाचक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री अपनी कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार से उनकी कार की टक्कर हो गई थी। कथावाचक ने विरोध किया तो श्रद्धालुओं ने मारपीट कर दी। पुलिस ने श्रद्धालुओं को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। इनमें एक महिला व दो बच्चे भी शामिल थे। मामले ने तूल पकड़ा तो मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया। इसके बाद 17 अप्रैल को मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी को नोटिस जारी कर प्रकरण की रिपेार्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। एसएसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है। हालांकि प्रत्येक थाने में एक बाल कक्ष की व्यवस्था होती है, जहां आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को सुरक्षित रूप से ठहराया जा सकता है। इस मामले में भी बच्चों और महिलाओं को इसी बाल कक्ष में ठहराया गया था। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
