• Wed. Apr 22nd, 2026

प्रशासन की सख्ती के बाद बंद रहा किताबों का बाजार

ByVijay Singhal

Apr 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी पुस्तक विक्रेताओं द्वारा किताबों के मूल्यों पर मनमाना शुल्क वसूली एवं बिल न देने की मिली शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा गत दिन कई दुकानों पर छोपेमारी की गई। दुकानों को मौके पर सील किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को शहर के व्यापारियों ने अपने बुक डिपो बंद रख नाराजगी जताई। पिछले दिनों नगर मजिस्ट्रेट ने सेंट डोमनिक्स स्कूल (अल्फा प्ले), सक्रेड हार्ड स्कूल एवं जय शिव कॉन्वेंट स्कूल के छात्र/छात्राओं के अभिभावकों की शिकायती पत्रों पर कार्रवाई करते हुए धौलीप्याऊ स्थित पुस्तक विक्रेता माई बुक शॉप धौली प्याऊ एवं कृष्णा पुस्तक एजेन्सी पर कार्रवाई की। इसके विरोध में मंगलवार को किताब विक्रताओं ने संगठित होकर दुकानें बंद रखने का ऐलान किया। मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक शहर की कृष्णा नगर, भैंस बहोरा, धौली प्याऊ, छत्ता बाजार आदि क्षेत्रों के किताबों की दुकानें बंद रहीं। अभिभावकों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा कोई भी छूट एवं बिल देने से मना किया जाता है। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने दो दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। शिकायत सही पाई जाने पर दोनों को सील कर दिया। मंगलवार को किताब विक्रता संगठित होकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा दुकानदारों से कहा कि वह भी अभिभावकों की समस्याओं का ध्यान रखें। किस किताब पर कितने प्रतिशत की छूट है, इससे अभिभावकों को अवगत अवश्य कराएं। दुकानदारों ने भी अपनी ओर से जिलाधिकारी को सहमति दे दी है। शहर के भैंस बहोरा स्थित किताबों का बाजार बंद पड़ा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.