• Fri. Nov 6th, 2026

40 फीसदी बसों में पैनिक बटन खराब, कैसे मिलेगी महिलाओं को सुरक्षा

Byvijay.singhal1233

Jul 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में लगाए गए पैनिक बटन का करंट अब टूट गया है। ऐसे में अब आपातकालीन स्थिति में बटन दबाने के बाद सुरक्षा मिलना मुश्किल है। रोडवेज डिपो की लगभग 40 प्रतिशत बसों में पैनिक बटन ने काम करना बंद कर दिया है। दिन-रात सफर के दौरान महिलाओं के साथ अन्य यात्रियों को भी सुरक्षा मिल सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस में प्रत्येक सीट के ऊपर पैनिक बटन लगवाया था। वर्तमान समय में सभी बसों में पैनिक बटन तो लगा हुआ है, लेकिन कुछ बसों में इस बटन की आवाज मुख्यालय तक पहुंचाने वाले तार टूट गए। जिससे अब बटन ने काम करना बंद कर दिया है। मथुरा डिपो की 160 बसों में यह पैनिक बटन लगाए गए हैं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बसों में चूहे आ जाने से वह तार को काट देते हैं। इससे पैनिक बटनों से करंट टूट गया है। इसके अलावा कई जगह खड़ी बसों में बंदर भी बटन व तारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिपो की सभी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीट के पास पैनिक बटन लगाए गए थे, ताकि कोई घटना होने पर उस पैनिक बटन को दबाया जा सके। इसके दबाने से तुरंत बस की लोकेशन पुलिस व परिवहन निगम के अधिकारियों को पहुंच जाती है। डिपो के कर्मचारियों ने बताया कि रोडवेज बस में सफर करने के दौरान यात्री को 15 मिनट के अंदर सहायता दी जाती है। मगर, डिपो की 40 प्रतिशत बसों के पैनिक बटन कुछ समय से खराब हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक खराब बटनों को न ठीक कराया गया और ना ही बदलवाए गए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.