हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में एडीजी आगरा ने तलहटी के प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की। सेवायतों ने प्रसादी पटुका और छप्पन भोग भेंट किया। उन्होंने पैदल गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। सोमवार को एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ यहां दानघाटी मंदिर पहुंचीं और गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सेवायत मथुरादास कौशिक उर्फ लाला पंडित एवं पवन कौशिक ने उन्हें पूजा कराई। इसके बाद प्रसादी दुपट्टा एवं छप्पन भोग का प्रसाद भेंट किया। उन्होंने कहा कि गिरिराज महराज की शरण में आकर उन्हें सुखद अनुभूति होती है। पूजा अर्चना से पूर्व उन्होंने पैदल गिरिराज प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
