• Sat. May 9th, 2026

मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर काम शुरू होने की जगी आस

ByVijay Singhal

Aug 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर जल्द ही काम शुरू होने की आस जगी है। शनिवार को जंक्शन का निरीक्षण करने मथुरा पहुंचे महाप्रबंधक उत्तर-मध्य रेलवे ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन की राज्य सरकार से भी वार्ता चल रही है। सब ठीक रहा तो जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे उपेंद्र चंद्र जोशी ने शनिवार को मथुरा जंक्शन, भूतेश्वर और बाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचकर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। जीएम ने आगरा कैंट से मथुरा पलवल स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। अधीनस्थ अधिकारियों से कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। त्योहार के मद्देनजर स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत की। मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन को लेकर पूछे गए सवाल पर महाप्रबंधक ने कहा कि ये प्रोजेक्ट रेलवे की प्राथमिकता में है। स्थानीय लोगों द्वारा कुछ समस्याएं उठाई गई हैं। इसे दूर करने के लिए मंथन किया जा रहा है। राज्य सरकार से भी इस प्रोजेक्ट को लेकर वार्ता की गई है। जल्दी ही प्रोजेक्ट में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाएगा। सभी समस्याओं का समाधान होते ही मथुरा-वृंदावन रेल लाइन प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पलवल कीठम तक तीसरी लाइन का काम पूरा हो चुका है। चौथी लाइन पर भी काम किया जा रहा है। बाद स्टेशन के निरीक्षण को लेकर जीएम ने बताया कि वहां कुछ कार्य कराए जाने हैं। जीएम ने कहा कि जन्माष्टमी और रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों को लेकर भी रेलवे अलर्ट मोड है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन या फिर अतिरिक्त कोचों का इंतजाम किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक बीवी मंगल और पीआरओ मोहन मीणा आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.