हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेन में सवार होकर झांसी से मथुरा आ रहे फौजी की लाश चार दिन पहले पलवल में मिली है। फौजी का मोबाइल जंक्शन जीआरपी ने फरह क्षेत्र से बरामद किया है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि मृतक फौजी अमित झांसी में तैनात था। बुधवार को उसका शव पलवल में मिला है। परिजनों से सूचना मिलने पर मृतक का मोबाइल फोन सर्विलांस टीम की मदद से फरह क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास से बरामद कर लिया गया है। मृतक फौजी की कॉल डिटेल से जानकारी मिली है कि घटना से पहले उसने पत्नी से बात की थी। इसके बाद क्या हुआ। इसकी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। पलवल पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
