• Sat. Nov 28th, 2026

ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की वाहन की टक्कर से मौत

Byvijay.singhal1233

May 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कस्बे के पैगांव रोड पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार होमगार्ड को कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से थाना शेरगढ़ के ग्राम पैगांव निवासी दिगंबर (59) होमगार्ड थे। उनकी तैनाती छाता पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर थी। शनिवार देर रात वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के मोटरसाइकिल से अपने गांव पैगांव लौट रहे थे। इसी दौरान छाता के पैगांव रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दिगंबर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.