• Tue. May 5th, 2026

15 अगस्त के मद्देनजर मथुरा में हाई अलर्ट

ByVijay Singhal

Aug 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण मथुरा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इलाके के दुकानदारों से लेकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भी चेकिंग की गई। इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर भी चेकिंग की गई। संदिग्धों से पूछताछ की गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिले की जनता से भी अपील की गई है कि वह किसी भी संदिग्ध वस्तु व्यक्ति को देखते हैं तो उसके संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.