• Thu. Jul 23rd, 2026

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर

ByVijay Singhal

Jul 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में दमकल विभाग की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और आग पर काबू पाने के तरीके बताए गए। दमकल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूक किया। मॉकड्रिल के दौरान दमकल कर्मियों को अस्पताल परिसर में आग लगने की स्थिति का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय इसकी सूचना दमकल विभाग को देनी चाहिए। दमकल कर्मियों ने अस्पताल के कर्मचारियों को आग लगने पर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, आपातकालीन मार्गों का उपयोग करने और प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के उपायों के बारे में भी बताया। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि अभ्यास से आपात स्थिति में कर्मचारियों की तत्परता और बचाव कार्य की क्षमता बढ़ती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.